बुंदेलखंड में 20 जून तक आयेगा प्री मानसून, औसत से कम बारिश की संभावना

बुंदेलखंड में इस बार 20 जून को प्री मानसून आने की संभावना है। जबकि, झांसी में 22 जून को प्री मानसून बारिश की संभावना है..

Jun 4, 2021 - 06:28
 0  1
बुंदेलखंड में 20 जून तक आयेगा प्री मानसून, औसत से कम बारिश की संभावना
मानसून फाइल फोटो

बुंदेलखंड में इस बार 20 जून को प्री मानसून आने की संभावना है। जबकि, झांसी में 22 जून को प्री मानसून बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार झांसी में औसत से 50 मिलीमीटर कम बारिश हो सकती है, जो कि चिंता की बात है।

केरल में तीन जून को मानसून के दस्तक दे चुका है। जबकि, सामान्यतः एक जून को केरल में मानसून की दस्तक हो जाती है। मानसून में यह देरी झांसी समेत बुंदेलखंड पर भी असर डाल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुंदेलखंड में 20 जून से प्री मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। जबकि, झांसी में 22 से प्री मानसून की दस्तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें - महोबा और झांसी के पुलिस कप्तान का तबादला, सुधा सिंह महोबा एसपी

सामान्य तौर पर झांसी में 18 जून तक प्री मानसून आ जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में इस बार औसत से कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार झांसी में सामान्यता 850 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए।

जबकि, इस बार 800 मिलीमीटर बारिश हो सकती है, जो कि 50 मिलीमीटर कम है।पिछले साल बांदा में सबसे ज्यादा 900 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि, महोबा में सबसे कम 350 मिलीमीटर बरसात हुई थी, जो कि औसत से आधे से भी कम रही। 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ मानसून हिमालय से टकराता हुआ बिहार की तरफ लौटता है। फिर वहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश में दाखिल होता है। सबसे पहले गोरखपुर जिले में मानसूनी बारिश शुरू होती है। फिर वहां से बुंदेलखंड की तरफ रुख होता है। बुंदेलखंड में बांदा में सबसे पहली मानसून प्रवेश करता है।

यह भी पढ़ें - पर्यावरण प्रेमी 80 वर्षीय किसान 800 वृक्ष लगाकर ‘वृक्षानंद बाबा’ बन गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0