दवाओं की नहीं हो कमी, मरीजो को दे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

Aug 1, 2025 - 11:17
Aug 1, 2025 - 11:18
 0  16
दवाओं की नहीं हो कमी, मरीजो को दे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डिप्टी सीएम

चिकित्सक व स्टाफ के लिए पत्र भेजने के दिए निर्देश

चित्रकूट। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सभी मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि दवाओं की उपलब्धता सभी चिकित्सालयों पर रहनी चाहिए। कहीं पर कोई दवा कमी न हो। इसका विशेष ध्यान दें। सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं लागू रहे। चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहकर आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों, स्वास्थ्य स्टाफ की जो कमी है उसकी तैनाती के लिए एक पत्र भेजा जाए। चिकित्सालयों पर सिजेरियन अवश्य किया जाए। किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की मंशा के अनुरूप उपलब्ध कराया जाए। अस्पतालों की साफ सफाई अच्छी रहनी चाहिए और मरीजों तथा तीमारदारों को अच्छी सुविधा मुहैया कराया जाए।

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका पालन जनपद में कराया जाएगा। किसी भी मरीज व तीमारदारों को समस्या नहीं होगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को राम दरबार का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, विधायक मऊ मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा ध्चित्रकूट अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0