माध्यमिक शिक्षकों के प्रज्ञा प्रवाह प्रशिक्षण का हुआ समापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में समग्र शिक्षा अभियान तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए संवैधानिक तथा...
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में समग्र शिक्षा अभियान तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए संवैधानिक तथा मानवीय मूल्यों से संबंधित मॉड्यूल प्रज्ञा प्रवाह पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट प्राचार्या नीलम यादव के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय प्रवक्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाताओं द्वारा विभिन्न सत्रों में गतिविधियों, पीपीटी प्रदर्शन, कहानी लेखन, नाटक, अभिनय तथा समूह चर्चा के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मूल्य एवं संविधान की समझ में प्रशिक्षण के प्रथम दिन पंजीकरण एवं मॉड्यूल परिचय के पश्चात शिक्षकों को मानवीय मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों, मूल कर्तव्यों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। मेरा देश-मेरे नियम तथा संवैधानिक मूल्यों का माइंड मैप जैसी गतिविधियों द्वारा शिक्षकों को जागरूक किया गया।
बाल अधिकार व पाठ्य सहगामी क्रिया में दूसरे दिन बाल अधिकारों, संरक्षण, विद्यालय में नैतिक माहौल के निर्माण, पाठ्य सहगामी क्रियाओं तथा मूल्य आधारित कार्य योजनाओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया। तृतीय दिवस विद्यालय प्रबंधन व माइंड फुलनेस व अंतिम दिन विद्यालय एवं कक्षा प्रबंधन में मानवीय व संवैधानिक मूल्यों के महत्व, विश्लेषण, पारिवारिक व सामाजिक मूल्यों तथा माइंड फुलनेस ध्यान व आत्म जागरूकता के महत्व पर परिचर्चा हुई।
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके उपरांत संदर्भदाताओं द्वारा प्रशिक्षण का समेकन करते हुए शिक्षकों को शिक्षण कार्य में इन मूल्यों को व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के संचालन में सन्तोष कुमार सरोज, सौरभ चंद्र सविता, राबिया खातून, शिवलाल यादव, मोहित सिंह आदि संदर्भदाताओं एवं संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
