राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी के आवास में रविवार को जनपद के पदाधिकारियों के साथ किसान नेता सत्यपाल...
किसान नेता सतपाल मलिक की पुण्यतिथि पर पहुचें कांग्रेसी: नीलांशू चतुर्वेदी
चित्रकूट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी के आवास में रविवार को जनपद के पदाधिकारियों के साथ किसान नेता सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई।
पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि पांच अगस्त को बागपत में किसान नेता सतपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने जनपद के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील करतें हुए कहा है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिव गुलाम वर्मा, जिला सेवादल अध्यक्ष चुनवाद प्रसाद, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह पटेल, जिला सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण कुमार शुक्ला, नरवेश सचान, कल्याण सिंह पटेल, भाऊराम कुशवाहा आदि प्रमुख कांग्रेसी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
