95 मरीजों को होम्योपैथी शिविर में बांटी गई दवाएं

निदेशक होम्योपैथी के आदेशानुसार एवं जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दिलीप सिंह के निर्देश पर सोमवार को कस्मि फाउंडेशन शिवरामपुर...

Mar 31, 2026 - 10:44
Mar 31, 2026 - 10:44
 0  7
95 मरीजों को होम्योपैथी शिविर में बांटी गई दवाएं

चित्रकूट। निदेशक होम्योपैथी के आदेशानुसार एवं जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दिलीप सिंह के निर्देश पर सोमवार को कस्मि फाउंडेशन शिवरामपुर में इमरान अली के सहयोग से आयुष आपके द्वार के अंतर्गत निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों को ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी एवं बचाव के उपाय बताए गए। चिकित्सा शिविर में कुल 95 मरीजों को औषधि वितरित की गई जिसमें 55 पुरुष एवं 40 महिलाएं रही। शिविर में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार, फार्मासिस्ट आदर्श कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार एवं कस्मि फाउंडेशन से राजेश पटेल, लवकुश पटेल, अविनाश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0