ई-सम्मन कार्यवाही में लाएं तेजी : एसपी

पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित...

Jun 20, 2026 - 12:14
Jun 20, 2026 - 12:14
 0  4
ई-सम्मन कार्यवाही में लाएं तेजी : एसपी

पैरोकारो व कोर्ट मुहर्रिर के साथ गोष्ठी कर दिए निर्देश

चित्रकूट। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त पैरवी का कार्य देख रहे पैरोकार तथा न्यायालय के कोर्ट मुहर्रिर के साथ गोष्ठी संपन्न हुई।

गोष्ठी में सर्वप्रथम अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी कर सम्बन्धित को उचित निस्तारण किये जाने एवं समय से न्यायालय पहुंचने के निर्देश दिये गये। अभियान एक्शन प्लान के तहत हाईकोर्ट से सम्बन्धित मुकदमों में जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने व ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जघन्य अपराधों को जल्द निस्तारण कराने, सम्मन वारण्टी एवं ई-सम्मन आदि से सम्बन्धित कार्य देख रहे पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिरों को ई-सम्मन के बारे में बताया गया कि न्यायालय से अधिक से अधिक ई-सम्मन कार्यवाही की जाए तथा इस वर्ष में हुई पैरवी के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी एजेन्डा बिन्दु थाना काजलिस्ट रजिस्टर, दिनांकवार काजलिस्ट रजिस्टर, साक्षी उपस्थित रजिस्टर, पर्चा फैसला रजिस्टर, रजिस्टर आरोप तय 313 सीआरपीसी, निर्गत सम्मन दर्ज करने के लिए रजिस्टर, रिमाण्ड रजिस्टर एवं सम्मनध्वारण्टी रजिस्टर तैयार कर व प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शाखा सम्मन सेल द्वारा कार्यालय के अन्दर जनपद रजिस्टर, बाह्य रजिस्टर में अंकित करके सम्बन्धित थानों की डाकबहियों में अंकित करके डाक पैरोकार के माध्यम से थानों में तामील कराने को भेजे एवं सजा दिलाने के लिए पैरोकारों द्वारा बुलाए गये साक्षियों की शत् प्रतिशत साक्ष्य सुनिश्चित कराने, न्यायालय में साक्षियों के हस्ताक्षर कराने को रजिस्टर रखने एवं उसमें हस्ताक्षर कराने के लिए कोर्ट मुहर्रिर को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी मॉनिटरिंग सेल प्रभुनाथ यादव, सम्मन सेल प्रभारी ननकऊ गौतम, न्यायिक सम्मन सेल सुरेन्द्रनाथ तिवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0