आईजीआरएस में जनपद की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में मिली चौथी रैंक

डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद ने प्रदेश में चौथी रैंक’ प्राप्त की है...

Aug 3, 2026 - 10:51
Aug 3, 2026 - 10:52
 0  5
आईजीआरएस में जनपद की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में मिली चौथी रैंक
FILE PHOTO

डीएम के मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से मिली सफलता

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद ने प्रदेश में चौथी रैंक’ प्राप्त की है।

डीएम ने हर विभाग की नियमित व सूक्ष्म समीक्षा की। जिसके परिणामस्वरूप शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संभव हो सका। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे समयसीमा से पूर्व ही शिकायतों का समाधान करें तथा शिकायतों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों, लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनका फीडबैक दर्ज करें। उन्होंने बताया कि 2742 शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया। जिसमें 72 प्रतिशत लोगों द्वारा संतुष्ट फीडबैक दिए गए। डीएम ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित व पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में जनपद को प्रथम स्थान पर लाने के प्रयास जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0