भ्रष्टाचार की भेंटचढ़ गई देश की शिक्षा व्यवस्था : कुशल सिंह
कर्वी मुख्यालय स्थित करवरिया लॉज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने पत्रकारो से रूबरू होकर बताया कि देश की शिक्षा...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चला रहे अभियान
चित्रकूट। कर्वी मुख्यालय स्थित करवरिया लॉज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने पत्रकारो से रूबरू होकर बताया कि देश की शिक्षा व्यवस्था सिर्फ एक वसूली तंत्र बन कर रह गया। वर्ष 2018, 2021, 2022, 2024, 2026 में संपन्न हुई नीट परीक्षाओं में गड़बड़ियां एवं पेपर लीक हुए। इसके पूर्व 2015 में एआईपीएमटी वर्तमान में नीट का भी पेपर लीक हुआ। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि देश के युवाओं, छात्रों के भविष्य के साथ भयावह धांधली के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अभी तक इस्तीफा नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है। श्री पटेल ने बताया कि 2026 में आयोजित नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र, छात्राएं शामिल हुए थे। उसका भी पेपर लीक हुआ। जिसे केंद्र सरकार को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। पुनः परीक्षा कराई गई। इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के अलावा सीबीएसई की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ियों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में लेखपाल, यूपी एसआई, पुलिस सिपाही भर्ती, आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा आदि परीक्षाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं पेपर लीक के माध्यम से भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र छापने के बाद बिचौलियों के जरिए प्रश्न पत्र बेचे जाते हैं। कई छात्रों ने बताया कि पेपर लीक के लिए 25 हजार से 40 लाख रुपए तक बेचा चुका है। पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए अभी तक देशभर में लगभग 90 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था के बजट को आधा कर दिया। आम परिवारों को महंगे निजी विद्यालयों की तरफ धकेल दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूरे देश में छात्रों के कार्यक्रम अभियान के माध्यम से निष्पक्ष और सस्ती बेहतर शिक्षा प्रणाली की आवाज बनेंगे। बताया कि कोटा की महारैली के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसी श्रृंखला में प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी कांग्रेस के लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार करवरिया, जिला प्रवक्ता चुनबाद प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, श्रवण कुमार शुक्ला, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
