संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन जनपद में 1 से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल...
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना
चित्रकूट। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन जनपद में 1 से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, नगर अध्यक्ष भाजपा रवि गूप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई वाहनो आदि की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली से पूर्व रोगों के रोकथाम व बचाव के लिए शपथ दिलायी गयी।
सीएमओ ने बताया कि संचारी रोगो की रोकथाम के लिए समस्त संबंधित विभागो द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कीटनाशक दवाओ का छिडकाव, नालियों की सफा्ड झाडियों की कटाई, पशुपालको का संवेदीकरण आदि कार्य किया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए समस्त ब्लाको व शहरी क्षेत्र मे नोडल नियुक्त कर दिए गए है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबीडी डा जीआर रतमेले द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा घर-घर भ्रमण करश् व भ्रमण के दौरान क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चो आदि की जानकारियां एकत्र करेंगी साथ ही घर क प्रत्येक सदस्या की आभा आईडी बनाने का कार्य भी किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी लालसाहब सिंह द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र मे मलेरिया टीम को पूरे अभियान के दौरान प्रचार-प्रसार, एण्टी लार्वा स्प्रेव सोर्स रिडक्शन के लिए लगा दिया गया है। उद्घाटन के अवसर पर समस्त अपर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम आरके करवरिया, सहायक मलेरिया अधिकारी आरके सिंह, वरिष्ठ मलेरिय निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह, प्रगति चन्देल जयशकर गुप्ता, एसएमओ डब्लूएचओ डा श्याम जाटव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
