सीएमओ ने जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी, जनपदवासियों से की सहयोग की अपील

जनपद में 28 जून से पोलियों एनआईडी अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनमानस में जागरूकता लाने को गुरूवार को सीएमओ...

Jun 26, 2026 - 10:59
Jun 26, 2026 - 11:00
 0  45
सीएमओ ने जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी, जनपदवासियों से की सहयोग की अपील

28 जून से चलेगा पोलियो एनआईडी अभियान

चित्रकूट। जनपद में 28 जून से पोलियों एनआईडी अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनमानस में जागरूकता लाने को गुरूवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से जिला स्तरीय पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारम्भ सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने झण्डी दिखाकर किया। जागरूकता रैली मे चिकित्सा, शिक्षा एंव नगर पालिका, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन के लिए पुलिस विभाग ने सहयोग किया।

जनपद मुख्यालय में आयोजित जागरूकता रैली द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनपदवासियों से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले पोलियो अभियान में बूथ एंव घर-घर भ्रमण के दौरान पोलियो की खुरॉक पिलाये जाने की अपील की गयी। अभियान के दौरान जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 171910 बच्चो को पोलियो की खुरॉक पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। पोलियो रैली के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियो में डा महेन्द्र कुमार जतारया एसीएमओ, डा जीआर रतमेले जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा अरूण पटेल उप सीएमओ, डा दयांशंकर डीटीओ, रूपनरायण जिला समन्वयक, आरके करवरिया डीपीएम, संतोष श्रीवास्तव, गर्व तिवारी लेखा एनयूएचएम, नरोत्तम सिंह, अभिलाष खरे फार्मासिस्ट, रतन धुरिया, इमरान एंव अभिषेक द्विवेदी, विकास कुशवाहा डीसीपीएम, संजय सक्सेना, अनिल गुप्ता, डब्लूएचओ से प्रियान्शु, शुभम, राजेन्द्र, मनीष, पुष्पराज आदि विभाग शामिल हुए। रैली काली देवी चौराहे से होते हुए पुरानी बाजार स्थित चौक बाजार से सब्जी मण्डी धुस मैदान होते हुए पुनः कार्यालय प्रागंण में समाप्त हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0