बिना भवन मानचित्र पास कराए कोचिंग संचालन पर होगी कार्रवाई

विकास प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवन मानकों के अनुपालन तथा कोचिंग संस्थानों के विधिसम्मत संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Jun 24, 2026 - 11:58
Jun 24, 2026 - 11:59
 0  3
बिना भवन मानचित्र पास कराए कोचिंग संचालन पर होगी कार्रवाई

विकास प्राधिकरण सचिव ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। विकास प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवन मानकों के अनुपालन तथा कोचिंग संस्थानों के विधिसम्मत संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण प्राधिकरण के सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं द्वारा कराया जा रहा है। सचिव विकास प्राधिकरण स्वप्निल यादव ने वातरायन एकेडमी का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में उपलब्ध आवश्यक अभिलेखों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का सत्यापन किया गया। 

जाँच कार्य के दौरान नगर पालिका परिषद, अग्निशमन विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सूचनाएं एवं अभिलेख प्राप्त किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत कुल सात कोचिंग संस्थान पंजीकृत है। निरीक्षण के सम्बन्ध में सचिव ने बताया कि सभी कोचिंग संस्थानों की जांच की जानी है। जांचोपरांत प्राप्त बिना भवन मानचित्र पास कराए संचालित कोचिंग  संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0