चित्रकूट : अभाविप ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला, दी चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जोकि समय-समय पर राष्ट्रहित..
 
                                    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जोकि समय-समय पर राष्ट्रहित और छात्रहित के लिये आवाज उठाता रहता है।
अभाविप जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर ने हमारे मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर टिप्पणी करते हुये कहा कि आरएसएस एक आतंकवादी संगठन तालीबान की तरह कार्य कर रहा है।
यह भी पढ़ें - हैवानियत : बलात्कार करने के प्रयास में असफल होने पर विधवा महिला के साथ की मारपीट, काटा कान
इसके विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परषिद जनपद इकाई के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक चौराहा पर जावेद अख्तर का पुतला दहन किया और चेतावनी दी कि अगर पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर ने संघ और अभाविप के कार्यकर्ताओं से माफी नहीं मांगी तो उनकी और उनके परिवार की कोई फिल्म इस मां भारती की भूमि पर नहीं चलेगी।
इस मौके पर जिला सह संयोजक रोहित पाण्डेय, आकाश मिश्र, तेज प्रकाश चतुर्वेदी, निवेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, शनि अग्रहरि, अनुराग श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहें।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट : रात के अंधेरे में सीवर का गंदा पानी गिरा मंदाकिनी नदी की पवित्रता पर लगाया जा रहा ग्रहण
हि.स
What's Your Reaction?
 Like
        1
        Like
        1
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        1
        Love
        1
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        1
        Wow
        1
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            