गायत्री शक्ति पीठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ
शहर के अलीगंज स्थित शास्त्री नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा...
बांदा। शहर के अलीगंज स्थित शास्त्री नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में सामूहिक गायत्री मंत्र जप, पूजन-अर्चन, वैदिक अनुष्ठान एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का पूजन-अर्चन एवं वैदिक अनुष्ठान पंडित बृजेश त्रिपाठी एवं नवीन जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिसे आत्मसात करना आज की आवश्यकता है।
महोत्सव का नेतृत्व श्रीमती राम जानकी शुक्ला, रामू खरे, सुरेश खरे एवं आनंद खरे ने किया। कार्यक्रम की सफलता में रामचंद्र गुप्ता एवं रवि दोसर का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर स्वदेश तिवारी, सबल सिंह, शिवपूजन गुप्ता, अमित सेठ, भोलू, प्रभाकर तिवारी, श्रीमती गीता अवस्थी, श्रीमती वंदना गुप्ता, अनीता सिंह, साधना निगम, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, रिचा खरे, नीलम निगम, योगेंद्र जी, संत कुमार जी, अखिलेश निगम सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
