गिरवां में मनेगा कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, दिग्गज नेताओं का होगा सम्मान

जिला कांग्रेस कमेटी, बांदा के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर 2025 को मौजा गिरवा...

Dec 27, 2025 - 13:19
Dec 27, 2025 - 13:21
 0  11
गिरवां में मनेगा कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, दिग्गज नेताओं का होगा सम्मान

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी, बांदा के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर 2025 को मौजा गिरवा में दोपहर 1 बजे से बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, मूल्यों तथा राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर केंद्रित एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, शिवबली सिंह तथा गिरवा मंडल के वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि कांग्रेस स्थापना दिवस जनपद के सभी ब्लॉक, नगर एवं मंडलों में समान रूप से मनाया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं गिरवा मंडल कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई ने जनपद के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर आयोजन को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0