आयुक्त अजीत कुमार ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार ने आज 25 अप्रैल 2026 को जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया...
- विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सीसीटीवी निगरानी पर जोर
- नगर पालिका बालिका विद्यालय सहित कई केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न
- परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोपरि, पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश
- सफल आयोजन पर अधिकारियों की सराहना, निष्पक्ष परीक्षा पर प्रशासन सख्त
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार ने आज 25 अप्रैल 2026 को जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
नगर पालिका बालिका विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर कुल 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 384 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर, पंखों की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
खानका इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर कुल 384 अभ्यर्थियों में से 307 अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए। यहां भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित पाई गई तथा परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
आदर्श बजरंग विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर कुल 480 अभ्यर्थियों में से 375 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस केन्द्र पर 23 सीसीटीवी कैमरे स्थापित पाए गए। साथ ही ठंडे पेयजल हेतु आरओ, जनरेटर तथा पर्याप्त विद्युत एवं पंखों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
आयुक्त ने निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था पूर्णतः सक्रिय रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोपरि है और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित रहनी चाहिए।
समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। आयुक्त ने सफल आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शिता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
