भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का CBSE कक्षा 12वीं परिणाम शानदार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा...

May 13, 2026 - 18:38
May 13, 2026 - 18:40
 0  39
भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी का CBSE कक्षा 12वीं परिणाम शानदार

रश्मि यादव ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप, विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा रश्मि यादव ने मानविकी वर्ग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान वर्ग में अनामिका कुशवाहा ने 90 प्रतिशत तथा आध्या ने 87 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वाणिज्य वर्ग में राशि मिश्रा ने 85 प्रतिशत एवं प्रियासा निगम ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री शिव शरण कुशवाहा, डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा एवं प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चेयरमैन श्री शिव शरण कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए अनुशासन और निरंतर मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है।

डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संस्कारित और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी पूरे समर्पण और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और विश्वास ही सफलता की असली पहचान है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0