विश्व शांति संदेश लेकर बाँदा पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

विश्व शांति, सद्भावना, बंधुत्व और जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही अखंड ज्योति कलश यात्रा बड़ोखर, तिंदवारा, राजकीय मेडिकल कॉलेज...

Apr 3, 2026 - 16:04
Apr 3, 2026 - 16:05
 0  17
विश्व शांति संदेश लेकर बाँदा पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

देशभर में जनजागरण के उद्देश्य से निकली यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

बांदा। विश्व शांति, सद्भावना, बंधुत्व और जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही अखंड ज्योति कलश यात्रा बड़ोखर, तिंदवारा, राजकीय मेडिकल कॉलेज और वृद्ध आश्रम होते हुए बांदा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के पंडित बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में यह यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक के जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारियों के क्रम में पूरे देश में भ्रमण कर रही है।

उन्होंने बताया कि यह दिव्य ज्योति कलश रथ विशेष वैदिक कर्मकांड के साथ 24 हजार पावन तीर्थों के जल और 98 वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योति के साथ देश के गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंच रहा है।

इसी क्रम में यात्रा शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती राम जानकी, श्रीमती सुधा, नवीन निगम, सुरेश खरे, शिवहरी जी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0