ABVP बाँदा द्वारा बिसंडा नगर इकाई का गठन, धर्मपाल बने नगर अध्यक्ष
बाँदा जनपद के बिसंडा नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का गठन हुआ, जिसमें प्रमुख दायित्वों की घोषणा करते हुए धर्मपाल सिंह को नगर अध्यक्ष और सुमित यादव को नगर मंत्री बनाया गया।

बाँदा, उत्तर प्रदेश।
विश्व का सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जो पिछले 75 वर्षों से छात्रहितों और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित है, ने आज बाँदा जिले के बिसंडा नगर में अपनी नगर इकाई का गठन संपन्न किया।
इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता एवं चुनाव अधिकारी के रूप में कार्तिकेय गुप्ता रामजी, सह जिला संयोजक ABVP बाँदा उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हुई और नगर अध्यक्ष के रूप में धर्मपाल सिंह एवं नगर मंत्री के रूप में सुमित यादव को दायित्व सौंपा गया।
तत्पश्चात नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें:
-
नगर सह मंत्री: समीर वर्मा, हेमंत अनुरागी, आदित्य राज, सौरभ वर्मा
-
एसएफडी संयोजक: नरेंद्र प्रजापति, सह संयोजक - रौनक ताम्रकार
-
एसएफएस संयोजक: अंकित मौर्य, सह संयोजक - रामराज
-
खेलो भारत संयोजक: मोहम्मद मुजस्सिर, सह संयोजक - आशीष पाल
-
महाविद्यालय संयोजक: अखिलेश यादव
-
इंटर कॉलेज संयोजक: मुकेश कुमार
-
राष्ट्रीय कला मंच संयोजक: आदर्श राज, सह संयोजक - अंकित कुमार
-
नगर सोशल मीडिया संयोजक: धर्मेंद्र
-
नगर कार्यकारिणी सदस्य: आशीष
संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहित विश्वास, अभय साहू, ज्ञानदत्त तिवारी सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। आयोजन ने संगठन के प्रति युवाओं में नव उत्साह और समर्पण की भावना को प्रबल किया।
What's Your Reaction?






