यूपी के नेताओं में ट्विटर पर योगी के फॉलोवर्स सबसे ज्यादा

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है, सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता भी बढ़ी हुई दिखाई दे रही है..

यूपी के नेताओं में ट्विटर पर योगी के फॉलोवर्स सबसे ज्यादा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)

  • योगी का जलवा, अखिलेश और मायावती पिछड़े

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है, सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता भी बढ़ी हुई दिखाई दे रही है। नेताओं के फॉलोवर्स में भी इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोकप्रियता के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रतिद्वद्वियों को पीछ़े छोड़ते जा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आदित्यनाथ माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले उत्तर प्रदेश के नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं।

तकरीबन 1.70 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स के साथ, आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। अखिलेश के ट्विटर पर 1.55 करोड़ फॉलोवर्स हैं। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, सोशल मीडिया पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म पोलस्ट्रैट की एक रिपोर्ट ने उन्हें शीर्ष स्थान पर रखा है। अन्य सभी नेता उनसे भारी अंतर से पीछे हैं। पोलस्ट्रैट ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध नेताओं के ट्विटर फॉलोवर्स की एक रैंकिंग जारी की है जिसमें मुख्यमंत्री सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

यह भी पढ़ें - कोल्ड डे की स्थितियां बरकरार, बारिश के भी बने हैं आसार

रैंकिंग में यह भी सामने आया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनता के बीच उतनी पसंद नहीं हैं। उन्हें सिर्फ 43 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती महज 23 लाख फॉलोअर्स के साथ काफी पीछे हैं। मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता जनता और खासकर युवा वर्ग में लगातार बढ़ रही है। जानकारों का मानना है कि अपने विकास कार्यों और सुशासन की नीति के कारण योगी लोगों के बीच एक शीर्ष पसंद हैं।

आदित्यनाथ सितंबर 2015 में ट्विटर से जुड़े थे। तब से, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। अक्सर प्लेटफॉर्म पर लोगों से जुड़े रहते हैं। जबकि अखिलेश लगभग 12 साल और छह महीने पहले जुलाई 2009 में ट्विटर से जुड़े थे। सूबे के यह दोनों नेता अपने ट्वीटर हैंडल का खूब उपयोग कर रहे हैं। यहां तक कि भाजपा अखिलेश पर सिर्फ ट्वीटर की राजनीति करने का आरोप भी मढ़ती रही है। वहीं दूसरी तरफ आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ ही जनता के बीच जाकर भी अपनी बात रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें - बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए फरवरी में चलेगा विशेष अभियान : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें - ऊर्जा मंत्री का सवाल, महज चार जिलों को बिजली देने वाले कैसे देंगे 24 करोड़ को फ्री

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1