बूथ जीतने का प्रयास करें कार्यकर्ता : बृजकिशोर

भारतीय जनता पार्टी के बैठक जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई...

Apr 22, 2024 - 00:34
Apr 22, 2024 - 00:37
 0  1
बूथ जीतने का प्रयास करें कार्यकर्ता : बृजकिशोर

भाजपा के 851 बूथों पर होंगें 20 कार्यक्रम

चित्रकूट(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के बैठक जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। जिसमें लोस चुनाव की रणनीति बनाई गई।

यह भी पढ़े : डीएम ने गेंहू क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा के प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता ने आगामी चुनावी कार्यक्रमो की योजना बताते हुये कहा कि जनपद के सभी 851 बूथो पर 20 कार्य होने है। जिन पर सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारियो, पालको को मिलकर काम करना है। बूथो मे टिफिन बैठक करना है। पन्ना प्रमुखो की बैठक और लाभार्थियो से सम्पर्क करेंगें। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ बूथ जीतने के लिए प्रयास करे।

यह भी पढ़े : झांसी मानिकपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह भारत को विश्वगुरु बनाने का चुनाव है। आज दुनियां की निगाहे भारत के चुनाव पर है। इस पर सबको मिलकर पार्टी के निर्देशो को मानते हुये पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाने का काम करना है। आगामी बूथ सम्मेलन और 29 अप्रैल को होने वाले नामांकन मे सभी 851 बूथो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचने का काम करें। लोकसभा प्रत्याशी आरके पटेल ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओ के सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। मोदी जी के हांथो को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश खरे ने हासिल की ऐतिहासिक जीत

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भागवत त्रिपाठी, रजना उपाध्याय, तीरथ तिवारी, अरविन्द मिश्रा, सुशीला वर्मा, सुशील द्विवेदी, बद्री त्रिपाठी, जगदीश गौतम, जयप्रकाश पांडेय, सुरेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0