बांदा में अखिलेश ने क्यों कहा, बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टेरिंग होती है

इस सरकार में  लगातार अन्याय बढ़ा है। बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टेयरिंग होता है। लखनउ की राजधानी में वर्तमान में सबसे ज्यादा भाजपा के लोगों की बहुमंजिला इमारतें अवैध रूप...

Aug 17, 2023 - 06:07
Aug 17, 2023 - 06:16
 0  3
बांदा में अखिलेश ने क्यों कहा, बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टेरिंग होती है

बांदा,

इस सरकार में  लगातार अन्याय बढ़ा है। बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टेयरिंग होता है। लखनउ की राजधानी में वर्तमान में सबसे ज्यादा भाजपा के लोगों की बहुमंजिला इमारतें अवैध रूप से बनाई गई हैं। अगर दो छत का घर अवैध हो सकता है तो उन बिल्डिंगों को गिराए जाने पर क्या स्थिति होगी। यह बातें गुरुवार को बुंदेलखण्ड के बांदा जनपद में लोक जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। 

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव के काफिले में शामिल दो लग्जरी गाड़ी में सवार थे शातिर चोर


अखिलेश ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि ये लोग अधिकारियों से मिलकर सरकार चला रहे। ये जो अधिकारी हैं बदल जाते हैं। जब दूसरी सरकार आएगी तो उनके पीछे मुकदमे लगा देंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई घर परिवार ऐसा नहीं है जिसने महाभारत ना पढ़ा हो या रामायण के बारे में ना जानता हो। मणिपुर की दो तस्वीरें आईं, कारगिल का युद्ध करने वाले जवान के परिवार की महिला के साथ जो घटना हुई, हमारी संस्कृति कभी इन चीजों को स्वीकार नहीं कर सकती है। इसका दोषी अगर कोई है तो भाजपा की विभाजनकारी राजनीति। 

यह भी पढ़ें - बांदाःरानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत का भरोसा जताया। जब तक रणनीति बनाने में हम लोग कामयाब नहीं होंगे तब तक बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है और सरकार का समस्या न स्वीकार करना, इनके पतन का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिलकर उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीतने जा रहा है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या से चित्रकूट के लिए मिली पहली ट्रेन,प्रयागराज जंक्शन अब पराया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0