विजय प्रताप सिंह ने पास की लोक सेवा आयोग परीक्षा

मुख्यालय कर्वी के पुरानी बाजार निवासी विजय प्रताप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है...

Apr 17, 2024 - 03:39
Apr 17, 2024 - 03:43
 0  29
विजय प्रताप सिंह ने पास की लोक सेवा आयोग परीक्षा

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के पुरानी बाजार निवासी विजय प्रताप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। उनकी इस सफलता पर परिजनों में खुशी है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विजय के पिता रिटायर्ड बैंक के मैनेजर हैं। मूल रूप से झांसी निवासी प्रभुदयाल अहिरवार यूनियन बैंक आफ इंडिया जानकीकुंड में कार्यरत थे। चित्रकूट पुरानी बाजार में ही परिवार के साथ रहते हैं। 2016 में वह रिटायर्ड हो गये। उनके पांच पुत्री, दो पुत्र हैं। जिसमें विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़े : एएसपी ने पुलिस बल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

उनके भाई ने बताया कि विजय शुरु से पढ़ाई में अव्वल था। हाईस्कूल में चित्रकूट जिला टॉप किया था। प्रारम्भिक शिक्षा गोपालदास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन से की। इंटर की पढाई कानपुर के बीएनएसडी से की। इसके बाद वाराणसी से आईआईटी से बीेटेक किया। इसरो में नौकरी मिलने के बाद उसे छोडकर दिल्ली में रहकर वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पांचवे प्रयास में उसे सफलता मिली है। उनकी सफलता पर परिजनों ने एक दूसरे को बधाई दी। आसपास के लोगों ने भी घर आकर शुभकामना दी।

यह भी पढ़े : चैत्र नवरात्र : देवी मंदिरों में महिलाओं ने चढ़ाई अठवाईयां

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0