उत्तर प्रदेश को 2023 बैच के 20 नए IPS अधिकारियों की सौगात
उत्तर प्रदेश को वर्ष 2023 बैच के 20 नए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मिले हैं, जो राज्य की कानून-व्यवस्था को...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2023 बैच के 20 नए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मिले हैं, जो राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। ये युवा अधिकारी अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
इस सूची में कई होनहार और प्रतिभाशाली नाम शामिल हैं, जिन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा के बाद यह मुकाम हासिल किया है। 2023 बैच के इन नव-नियुक्त IPS अधिकारियों में शामिल हैं —
IPS सृष्टि मिश्रा, IPS मुस्कान श्रीवास्तव, IPS अंजना दहिया, IPS राजेंद्र बिश्नोई, IPS अभय राजेंद्र दगा, IPS मोहित गुप्ता, IPS अमितेज पांगते, IPS सिमरन सिंह, IPS मौहम्मद अफ़ताब आलम, IPS शिवांक चौधरी, IPS सारिका चौधरी, IPS ईश्वर लाल गुर्जर, IPS जयबिंद कुमार गुप्ता, IPS नेल्लूरू साईं तेजा, IPS अंकित बंसल, IPS कनिष्क आर जमकर, IPS के अर्पिता, IPS योगेंद्र मीणा, IPS प्रदीप कुमार और IPS सम्यक चौधरी।
इन नवचयनित अधिकारियों को उत्तर प्रदेश कैडर में नियुक्त किया गया है और प्रशिक्षण के बाद इन्हें प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। प्रशासनिक हलकों में इन अधिकारियों से बेहतर कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाए जाने की उम्मीद की जा रही है।
इनकी नियुक्ति से राज्य के पुलिस बल को नई ऊर्जा और नेतृत्व मिलेगा। साथ ही, युवाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा कि मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
What's Your Reaction?






