1 अप्रैल से खुलेगा लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे, 35 मिनट में पूरा होगा सफर

लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों के इंतजार के बाद लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे को आगामी...

Feb 9, 2026 - 13:19
Feb 9, 2026 - 13:30
 0  46
1 अप्रैल से खुलेगा लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे, 35 मिनट में पूरा होगा सफर

जाम से मिलेगी राहत, 120 किमी प्रतिघंटा रफ्तार और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ। लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों के इंतजार के बाद लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे को आगामी 1 अप्रैल से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल अंतिम फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है।

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब लखनऊ से कानपुर का सफर, जो पहले 2 से 3 घंटे में पूरा होता था, वह मात्र 35 से 40 मिनट में तय किया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिससे यात्रा न केवल तेज बल्कि सुरक्षित भी होगी।

करीब 62.7 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को लगभग 4700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। शुरुआत में इसे 6 लेन का बनाया गया है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किए जाने की योजना है।

एक्सप्रेसवे पर यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 4 फ्लाईओवर, पैदल यात्रियों के लिए 11 अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास बनाए गए हैं। इसके माध्यम से यात्रा समय में करीब 60 प्रतिशत तक की बचत होगी।

हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था
एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 15 मिनट के भीतर सहायता पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को त्वरित राहत मिल सके।

लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न केवल दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के सड़क नेटवर्क के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा। इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0