उप्र : अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा

अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा...

Jan 20, 2024 - 02:38
Jan 20, 2024 - 02:44
 0  1
उप्र : अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने शनिवार को यह संभावना जताते हुए सर्दी से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े : जय बजरंग सेना ने आयोजन को लेकर बनाई रूपरेखा

उन्होंने बताया कि शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर क्षेत्र सहित उत्तर भारत में लोगों को अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे ही ठंड रहेगी। कोहरा पड़ने के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़े : 135 गाइड देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को घूमाएंगे अयोध्या, 14 भाषाओं का है ज्ञान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा बुलेटिन में कहा गया कि अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0