भोपाल में भोजताल झील पर वायु प्रदर्शन तीस को

भारतीय वायु सेना इस वर्ष अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाने...

Sep 22, 2023 - 07:42
Sep 22, 2023 - 08:09
 0  6
भोपाल में भोजताल झील पर वायु प्रदर्शन तीस को

प्रयागराज। भारतीय वायु सेना इस वर्ष अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में वायु सेना दिवस मनाए जाने की नवीन परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष मध्य वायु कमान भोपाल में 30 सितम्बर को वायु प्रर्दशन करने जा रही है।

यह भी पढ़े : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में उप्र पूरे देश में अव्वल, मिलेगा सम्मान

यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय प्रयागराज के जनसम्पर्क अधिकारी शान्तनु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि इस वायु प्रदर्शन का आयोजन भोपाल के भोजताल झील पर किया जाएगा और आम जनता भी इस प्रदर्शन को देख सकेगी। इस वायु प्रदर्शन का अभ्यास 26 से 28 सितम्बर तक जारी रहेगा। भोजताल झील के आसपास से आम जनमानस इस शानदार प्रदर्शन का आनंद उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े : उप्र में अब एक सप्ताह में मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सिविल प्रशासन और वायु सेना की मध्य वायु कमान एवं अनुरक्षण कमान द्वारा आपसी सहयोग एवं साझेदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। भारतीय वायुसेना की प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान द्वारा भोपाल की स्थानीय जनता के लिए इस प्रदर्शन में विमानों द्वारा अत्यंत ही रोमांचकारी एवं साहसिक एयरोबेटिक करतब का प्रदर्शन किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0