झांसी में अरविन्द हत्याकांड के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बुधवार तड़के बीते दिनों दिनदहाड़े हुए अरविंद यादव हत्याकांड...

Sep 17, 2025 - 12:34
Sep 17, 2025 - 12:43
 0  20
झांसी में अरविन्द हत्याकांड के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

इससे पूर्व पुलिस 7 आरोपितों को भेज चुकी है जेल, मुख्य आरोपित अभी पुलिस की पहुंच से दूर

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बुधवार तड़के बीते दिनों दिनदहाड़े हुए अरविंद यादव हत्याकांड के दो आरोपितों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपित पांव में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : बाँदा : टीईटी अनिवार्यता व सेवा शर्तों में बदलाव के विरोध में काले कपड़े पहनकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद यादव हत्याकांड के दो नामजद अशोक यादव एवं उर्फ कल्लू एवं भंवर सिंह की बुधवार को भोजला गांव आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा व एसओजी प्रभारी जितेन्द्र टक्कर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर दोनों को घेर लिया। पुलिस टीम को देख दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसमें दोनों बदमाशों के पांव में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु भेज दिया। पुलिस दोनों से अन्य वांछित बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : बंदी की हत्या में दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजन नहीं कर रहे शव का अंतिम संस्कार

एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग हत्यारोपितों को संरक्षण दिए हुए थे। भोजला गांव से रोजमर्रा का सामान लेने हेतु जाने वाले हैं। इस सूचना पर भरारी फॉर्म के पीछे पुलिया के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0