बांदा : नकली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, नोट बनाने के उपकरण बरामद

पुलिस की एसओजी टीम ने नकली नोटों के साथ तो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से एक लाख पांच हजार..

Aug 20, 2021 - 05:38
Aug 20, 2021 - 06:18
 0  1
बांदा : नकली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, नोट बनाने के उपकरण बरामद
बांदा : नकली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की एसओजी टीम ने नकली नोटों के साथ तो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से एक लाख पांच हजार पांच सौ रुपये  बरामद किए गए। साथ ही नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाले स्कैनर एवं प्रिंटर और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : कोरोना और मंहगाई की मार का असर राखियों मे महिलाएं खरीद रहीं हैं सस्ती राखियां

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन बताया कि जनपद में घटित घटनाओं का अनावरण एवं अपराध की रोकथाम के लिए एसओजी टीम को लगाया गया था।इसी क्रम में एसओजी टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना मिलने पर छोटे बाईपास के पास दबिश देकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गई तो अभियुक्त के पास से एक लाख पांच हजार पांच सौ नकली नोट बरामद हुए।

यह भी पढ़ें - बाँदा : कौशल विकास प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने बनाई रंग बिरंगी राखियां

दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो इनमें एक ने राकेश कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम पपरेंदा थाना चिल्ला हाल मुकाम जरैली कोठी कोतवाली नगर और दूसरे ने अपना नाम साजन कुमार वर्मा पुत्र स्व. राम प्रसाद निवासी ग्राम पहाड़ी खेड़ा थाना ब्रजपुर जनपद पन्ना मध्य प्रदेश हाल मुकाम ग्राम थरथुआ थाना बबेरू जनपद बांदा बताया।

नकली नोटों के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह दोनों कंप्यूटर प्रिंटर से नोट बनाते थे।इन्हें  गिरफ्तार करने में प्रभारी एसओजी मयंक चंदेल, आरक्षी शैलेंद्र कुमार ,अश्वनी प्रताप सिंह सत्यम गुर्जर ,भूपेंद्र सिंह व भानु प्रकाश शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : तिरंगे का अपमान करने वाले माननीयों के खिलाफ कार्रवाई के लेकर प्रदर्शन कर रही समाज सेविका गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0