जल्दी ही झांसी रेल मंडल में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेगी ट्रेनें 

 झांसी रेल मंडल में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। झांसी-बीना के बीच...

जल्दी ही झांसी रेल मंडल में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेगी ट्रेनें 

 झांसी रेल मंडल में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। झांसी-बीना के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा होते ही रेलवे गाड़ियों की गति बढ़ा देगा। मंडल रेल प्रशासन ने इसी साल लक्ष्य हासिल करने की समयसीमा तय की है।

यह भी पढ़ें - कार्तिक पूर्णिमा में कालिंजर में लगने वाले मेले को मुख्यमंत्री ने राजकीय मेले का दिया दर्जा

इस समय झांसी रेल मंडल में अभी मुख्य लाइन धौलपुर से ललितपुर के बीच अधिकतम 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाई जाती हैं। जबकि, अन्य लाइनों पर 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलाई जाती हैं। लेकिन, अब रेल प्रशासन ने मुख्य लाइन पर ट्रेनों की गति 130 से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें - महोबा: अपर्णा गुप्ता ने अस्थाई रूप से एसपी की कमान संभाली, चंडिका देवी के दर्शन कर शुरू किया काम

झांसी से बीना के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा होते ही रेल प्रशासन मुख्य लाइन पर चलने वाली ट्रेनों की गति में वृद्धि कर देगा। झांसी-बीना रेलखंड में बबीना से बिजरौठा के बीच तीसरी लाइन का काम इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, आगासोद से जाखलौन तक का काम जून माह में पूरा करने की तैयारी है। यह काम होते ही ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी जाएगी। इससे रेल संचालन में भारी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें -  बांदा में एक और डाकू के जीवन पर फिल्म की शूटिंग, इस डाकू के रोल में दिखेंगे अरशद वारसी


 रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के परिचालन को लगातार सुगम बनाया जा रहा है। इसी के तहत ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है। अभी मुख्य लाइन पर 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलती हैं। इस गति को बढ़ाकर 160 किमी प्रतिघंटा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0