मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों के हाथ काट कर, गोली मरवा देना चाहिए

‘मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ कर बीच चौराहे में दोनों हाथ कटवा कर गोली मार देना चाहिए।’ यह विवादित बयान गुरुवार को सोहेलदेव भारती समाज पार्टी के नेता और...

Jul 27, 2023 - 07:04
Jul 27, 2023 - 07:16
 0  7
मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों के हाथ काट कर, गोली मरवा देना चाहिए

बांदा,

‘मणिपुर जैसी घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ कर बीच चौराहे में दोनों हाथ कटवा कर गोली मार देना चाहिए।’ यह विवादित बयान गुरुवार को सोहेलदेव भारती समाज पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अरविंद राजभर ने मीडिया से रूबरू होते हुए दिया। अरविंद राजभर गुरूवार को यहां संगठन की समीक्षा बैठक में भाग लेने आए हैं।

यह भी पढ़ें-खजुराहो में एशिया के पहले हेलीकाप्टर पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ,छोटेे शहरों को उड़ान से जोड़ा जायेगा

उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना ने भारत ही नहीं समूचे विश्व को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद देश के कई राज्यों में पुनरावृति हो रही है। पंजाब, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र में इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। अब इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि जो इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। उन्हें पकड़ कर बीच चौराहे में पहले उनके दोनों हाथ कटवा लेना चाहिए इसके बाद गोली से मरवा देना चाहिए। ऐसा करने से इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले थर्रा उठेंगे और फिर घटनाओं पर लगाम लगेगी।

यह भी पढ़ें-छतरपुरः हत्या के बाद कुल्हाड़ी लेकर शव के पास बैठा रहा ये हत्यारा

उन्होंने उन्होंने अपने पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी के बारे में पूछने पर कहा कि सोहेलदेव समाज पार्टी अब एनडीए के साथ है। उन्हें पार्टी में रहना है या नही,ं खुद तय करना है। उनका फैसला आने पर पार्टी की कोर कमेटी विचार करेगी और जो निर्णय होगा उसे एनडीए को भी अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी का अब एनडीए के साथ गठबंधन हो चुका है। एनडीए का लक्ष्य है यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतना। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी भी जुट गई है। इसी सिलसिले में मैंने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में भ्रमण करके कार्यकर्ताओं के साथ  समीक्षा बैठक की है। इसी सिलसिले आज बुंदेलखंड के बांदा जनपद में समीक्षा बैठक हो रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा सदस्यता अभियान की क्या स्थिति है इस बारे में भी चर्चा होगी। उन्हें पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर के सामाजिक न्याय के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह भी बताया कि पार्टी को सेक्टर व बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपने मिशन पर कामयाब हो सके।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब फ्री में बाइक भी नही चला पायेंगे,देना होगा toll tax


इसके पहले आज समाज सेवी राजू द्विवेदी सिविल लाइन स्थित आवास में (सभासपा) सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर पूर्व मंत्री, संतोष पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कालु राम प्रजापति बुंदेलखंड प्रभारी और सभी जिलों के अध्यक्षों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। जिसमें राजू द्विवेदी, सुरेश तिवारी उर्फ सुल्ली महाराज  हरिश्चंद्र त्रिवेदी, हरी शंकर मिश्रा व बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0