बेटे की चाहत में पहुंची महिला को, तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अब भी बेटे की चाहत के लिए परिवार कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। टीकमगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। तांत्रिक ने बहला-फुसलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया ...

Jan 17, 2024 - 05:48
Jan 17, 2024 - 06:05
 0  1
बेटे की चाहत में पहुंची महिला को, तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अब भी बेटे की चाहत के लिए परिवार कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। टीकमगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। तांत्रिक ने बहला-फुसलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़े:बांदाः आ गया आदेश, इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

टीकमगढ़ जिले में तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला और उसका परिवार बेटा चाहते थे। इसके लिए परिवार ने उसे तांत्रिक के पास भेज दिया। तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से कपड़े उतरवाए। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह महिला ने पति को जाकर आपबीती सुनाई और मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने झांसी जनपद के गुरसराय से तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़े दमोहः जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास युवक का अधजला शव मिला 


मामला टीकमगढ़ का है। महिला को बेटे की चाहत थी। इसके चलते वह कई तांत्रिकों के पास गई। इसी सिलसिले में झांसी जनपद के गुरसराय के रहने वाले तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा के संपर्क में आई। कई बार वह गुरसराय गई। इसके बाद बाबा ने महिला से कहा कि आपको पुत्र रत्न प्राप्त हो जाएगा। इसके लिए तांत्रिक क्रिया करनी होगी। यह क्रिया उसके घर में होगी। इसके बाद राहत बाबा टीकमगढ़ में महिला के घर पहुंचा। वहां रात को तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला से कपड़े उतरवाए। फिर उसके साथ उसने रातभर ज्यादती की। महिला का आरोप है कि उसे बेहोशी की दवा पिलाई गई थी। सुबह उसने पति को आपबीती सुनाई। 

यह भी पढ़े:पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा पर रोक लगाने की भी मांग को लेकर, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, बताई ये वजह 

पति-पत्नी अगली सुबह पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ पहुंचे और उन्होंने दुष्कर्म होने का आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी तांत्रिक इम्तियाज अली उर्फ राहत बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि इस मामले की सूचना लगने के बाद लगी पुलिस ने तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0