उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश की संभावना

पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहा...

उप्र में खिली धूप से सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश की संभावना
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहा। खिली धूप से तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया और गर्मी के दिनों जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि कानपुर मंडल में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े : वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के निःशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस. एन. सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी 5.8 किमी के साथ अब लगभग 56 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक बना हुआ है।

यह भी पढ़े : भगवान महाकाल का भस्म आरती में हुआ भांग और सूखे मेवे से श्रृंगार

ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। केरल और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम में भी पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर जनपदों में हल्की बारिश के आसार हैं । तेज हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़े : उप्र के वो तीन चुनाव, जब किसी दल ने 90 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतकर चुनाव एकतरफा कर दिया

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 66 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 3.0 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाये रहने के आसार हैं किंतु वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हवाओं की गति औसत से अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी अधिक होने की पूरी संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0