यूपी में 1 अप्रैल से स्कूली वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान: क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न अभियानों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं...

Mar 26, 2026 - 10:18
Mar 26, 2026 - 10:24
 0  13
यूपी में 1 अप्रैल से स्कूली वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान: क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी में मुख्य सचिव एसपी गोयल की बड़ी समीक्षा बैठक, कई अभियानों पर सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न अभियानों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रदेश भर के जिलाधिकारियों (डीएम) और कमिश्नरों को सभी योजनाओं की सीधे मॉनिटरिंग करने को कहा गया है, साथ ही लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 1 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में स्कूली वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अनफिट पाए जाने वाले स्कूल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी स्कूलों को इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर अपने वाहनों का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल वाहन में तय क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर सख्ती बरती जाएगी।

बैठक में ‘लखपति दीदी योजना’ की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि डिजिटल आजीविका रजिस्टर में आय की 100 प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंच सके।

इसके अलावा 15 अप्रैल से भूसा संग्रह अभियान शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। गो-आश्रय स्थलों में पर्याप्त चारा, सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

फसल बीमा योजना को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का तुरंत सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत राशि का भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सरकार के इस सख्त रुख से साफ है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0