सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं सहित एक युवक गिरफ्तार

कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत शिवाजी नगर स्थित एक घर में देह व्यापार कराने वाली पांच महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है..

Oct 8, 2021 - 07:08
Oct 8, 2021 - 07:09
 0  1
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं सहित एक युवक गिरफ्तार
फाइल फोटो
  • ग्राहक बनकर गया आरक्षक, इशारा मिलते ही पुलिस ने दी दबिश, आपत्तिजनक हालत में मिला एक युवक

कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत शिवाजी नगर स्थित एक घर में देह व्यापार कराने वाली पांच महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। महिला के साथ एक युवक भी आपत्तिजनक हालत में मिला है। देह व्यापार को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा था, जिसने महिला को पांच सौ रुपए भी दिए थे, इस बीच आरक्षक ने पुलिस टीम को देह व्यापार होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर देह व्यापार में शामिल चार महिलाओं सहित आपत्तिजनक हालत में मिले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : रात भर देखी नौटंकी, नृतकी पर लुटाए रुपए, सुबह युवक फांसी पर झूला

पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर की गली नंबर 6 में स्थित एक मकान में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस विभाग के एक आरक्षक अनमोल सिंह को ग्राहक बनाकर भेजा गया।

फाइल फोटो

आरक्षक ने महिला को पांच सौ रुपए भी दिए। जिसके बाद आरक्षक का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने घर में दबिश दी। घर के एक कमरे में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। घर के दूसरे कमरे में चार अन्य महिलाएं भी मिली।

पुलिस ने महिला के पास से आरक्षक द्वारा दिए गए पांच सौ रुपए जब्त किए हैं। इसके अलावा घर से कॉन्डम भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी ने नई बस्ती निवासी कमलेश दुबे सहित चार महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : अपह्त 5 वर्षीय मासूम बालक को 15 दिन बाद भी नहीं खोज पाई पुलिस

यह भी पढ़ें - राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म 'हम दो हमारे दो' का मजेदार टीजर जारी

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2