गोरखपुर के DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक

उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। जनपद गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. अमरकांत सिंह का...

May 2, 2026 - 14:53
May 2, 2026 - 14:55
 0  26
गोरखपुर के DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक
  • कैंसर से जूझ रहे डॉ. अमरकांत सिंह ने दिल्ली में ली अंतिम सांस
  • ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किए जाएंगे डॉ. सिंह

गोरखपुर/दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। जनपद गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. अमरकांत सिंह का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

डॉ. सिंह के निधन की खबर मिलते ही पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न शिक्षक संगठनों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अमरकांत सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी थे, जिनका असमय निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह अपने कार्यों से सदैव याद किए जाएंगे।

डॉ. अमरकांत सिंह को उनकी कार्यकुशलता, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता था। हाल ही में संपन्न बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीमारी के बावजूद उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया।

उनके नेतृत्व में किए गए कार्य और उनके योगदान को शिक्षा विभाग में हमेशा स्मरण किया जाएगा।

श्रद्धांजलि:
शिक्षा जगत के विभिन्न संगठनों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।

ॐ शांति!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0