ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बड़ा फैसला, कम लोड उपभोक्ताओं को राहत
भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बड़ा निर्णय लिया है। नए निर्देशों के...
- 1 किलोवाट तक कनेक्शन 30 दिन तक नहीं कटेगा, बैलेंस नेगेटिव होने पर भी सुविधा
- 2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत, ₹200 तक माइनस पर नहीं होगी कटौती
- कनेक्शन काटने से पहले भेजे जाएंगे 5 अनिवार्य SMS, उपभोक्ता हित पर जोर
- भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, यूपी बना अग्रणी राज्य
लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बड़ा निर्णय लिया है। नए निर्देशों के तहत कम लोड वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन कटौती से राहत प्रदान की गई है।
ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन 30 दिन तक नहीं काटा जाएगा, चाहे उनका बैलेंस नेगेटिव ही क्यों न हो। वहीं 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी राहत देते हुए ₹200 तक माइनस बिल होने पर बिजली आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि है। कनेक्शन काटने से पहले संबंधित उपभोक्ता को पांच अनिवार्य SMS भेजे जाएंगे, ताकि उन्हें भुगतान का पर्याप्त अवसर मिल सके। बिना सूचना के बिजली कटौती पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके साथ ही मंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनियों को अनुरक्षण कार्य समयबद्ध ढंग से करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनावश्यक कटौती न हो और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में पूरे देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने वाला अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता को सुचारू और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
