झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, यात्री रहें सतर्क

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत खैरार, इचौली और अकौना स्टेशनों के बीच नई रेल लाइन को मौजूदा ट्रैक से जोड़ने...

Jun 3, 2026 - 12:41
Jun 3, 2026 - 12:46
 0  53
झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, यात्री रहें सतर्क

बांदा। झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत खैरार, इचौली और अकौना स्टेशनों के बीच नई रेल लाइन को मौजूदा ट्रैक से जोड़ने, सिग्नल प्रणाली में बदलाव तथा तकनीकी परीक्षण किए जाने के कारण 17 से 20 जून तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार 21 जून से रेल संचालन सामान्य होने की संभावना है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव और देरी दर्ज की जाएगी।

कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर एक्सप्रेस (14109/14110) 18 और 19 जून को रद्द रहेगी। इसी प्रकार मानिकपुर-कानपुर एक्सप्रेस (64601/64602) भी 18 और 19 जून को संचालित नहीं होगी।
  • खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस (64645) 18 से 20 जून तक तथा कानपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (64646) 17 से 19 जून तक निरस्त रहेगी। वहीं ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801) 18 एवं 19 जून तथा प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस (11802) 19 एवं 20 जून को रद्द रहेगी।
  • इसके अलावा झांसी-मानिकपुर मेमू (64611) 19 जून तथा मानिकपुर-झांसी मेमू (64612) 20 जून को निरस्त रहेगी।

बांदा-झांसी मेमू के संचालन में बदलाव

रेलवे प्रशासन ने बताया कि झांसी-बांदा मेमू (64613) 18 और 19 जून को केवल महोबा स्टेशन तक ही संचालित होगी। वहीं बांदा-झांसी मेमू (64614) का संचालन महोबा स्टेशन से किया जाएगा।

कई ट्रेनें देरी से चलेंगी

  • दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस (01027) 18 जून को लगभग दो घंटे की देरी से संचालित होगी। अनुमानित समय के अनुसार ट्रेन महोबा स्टेशन पर सुबह 3 बजे, बांदा स्टेशन पर 4:45 बजे तथा चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर 6:08 बजे पहुंचेगी।
  • इसके अतिरिक्त कानपुर-मानिकपुर मेमू (64602) 11 से 17 जून तक प्रतिदिन लगभग 40 मिनट की देरी से चलेगी। दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (18203) 9, 14 और 16 जून को करीब 20 मिनट विलंबित रहेगी। वहीं खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस (64645) 11 से 17 जून तक खजुराहो से लगभग तीन घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन, स्टेशन पूछताछ केंद्र या आधिकारिक माध्यमों से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0