हमीरपुर में एसपी की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया...

Apr 24, 2026 - 17:53
Apr 24, 2026 - 17:54
 0  4
हमीरपुर में एसपी की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
  • शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
  • समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश
  • जनसुनवाई में पहुंचे जिले भर के फरियादी, अधिकारियों को सौंपे गए मामले

हमीरपुर। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक और गंभीरता से सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का सूक्ष्मता से अवलोकन करने के बाद संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर निष्पक्ष तरीके से निपटाया जाए, ताकि पीड़ितों को वास्तविक न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक प्रकरण की प्रगति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0