मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला की मौत, मचा बवाल

प्रसव पीड़ा से परेशान युवती की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में मौत हो गई।  मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो ने डॅाक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को...

Dec 9, 2024 - 12:06
Dec 9, 2024 - 12:20
 0  1
मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला की मौत, मचा बवाल
  बांदा, प्रसव पीड़ा से परेशान युवती की रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में मौत हो गई।  मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो ने डॅाक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
महोबा जिला के कबरई निवासी 22 वर्षीय नेहा पत्नी कमलेश प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॅाक्टरो ने उसकी हालत देख उसे महोबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने शनिवार की सुबह उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।  मृतका के देवर फूलचंद ने बताया कि नेहा की शादी 16 जनवरी 2024 को हुई थी। आरोप लगाया कि मेडिकल कालेज के डॉक्टर इधर से उधर भटकाते रहे इलाज न मिलने के कारण उसकी भाभी की मौत हो गई। 
उधर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर एसके कौशल का कहना है कि महिला को पहले गायनो इमरेजी में भर्ती कराया गया। लेकिन गायनो का मामला नही था। महिला का बीपी लो था। पल्स भी नही मिल रही थी। इसी वजह से उसे गायनो से हटाकर इंमरजेसी में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज में कोई लापरवाही नही की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0