प्रयागराज महाकुंभ : प्रशासन के साथ संघ कार्यकर्ताओं ने किया अनुकरणीय कार्य

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। बीते तीन दिनों से श्रद्धालुओं...

Jan 31, 2025 - 10:54
Jan 31, 2025 - 10:56
 0  3
प्रयागराज महाकुंभ : प्रशासन के साथ संघ कार्यकर्ताओं ने किया अनुकरणीय कार्य

प्रयागराज। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। बीते तीन दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी, जिससे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और घाटों पर काफी भीड़भाड़ हो गई। इस स्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए उल्लेखनीय सेवा कार्य किए।

स्वयंसेवकों ने प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष सहायता शिविर लगाए, जहां यात्रियों को मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। संघ के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को जानकारी दी कि उन्हें अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए कौन-सा साधन किस दिशा में मिलेगा।

दुर्घटना के बाद शांति बनाए रखने में अहम भूमिका

एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण मेला क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संकटपूर्ण समय में संघ के स्वयंसेवकों ने तत्परता से कार्य करते हुए जनमानस को शांतचित्त रहने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने स्नान करने आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचने में सहायता की और प्रशासन को भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिया।

संघ के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे स्थित दुकानदारों से संपर्क कर यात्रियों के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था कराई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को विश्राम करने की भी व्यवस्था कराई गई। स्वयंसेवकों ने स्थानीय मंदिरों में यात्रियों के लिए रजाई-गद्दे उपलब्ध कराकर उनके आराम की व्यवस्था की, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

सेवा कार्यों से श्रद्धालु काफी प्रभावित हुए और उन्होंने स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की। स्वयंसेवकों के सेवा भाव ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज सेवा और आपसी सहयोग से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0