झाँसी : नव वर्ष में श्री शनि भागवत कथा एवं 11 कुण्डीय महायज्ञ महोत्सव का आयोजन

श्री शनि शक्ति पीठ नीम वाली माता प्रांगड़ प्रेम नगर में 1 जनवरी शनिवार 2022 से 7 जनवरी शुक्रवार 2022 तक श्री शनि भागवत एवं..

Dec 30, 2021 - 05:16
Dec 30, 2021 - 05:18
 0  1
झाँसी :  नव वर्ष में श्री शनि भागवत कथा एवं 11 कुण्डीय महायज्ञ महोत्सव का आयोजन

श्री शनि शक्ति पीठ नीम वाली माता प्रांगड़ प्रेम नगर में  1 जनवरी शनिवार 2022 से 7 जनवरी शुक्रवार 2022 तक श्री शनि भागवत एवं 11 कुण्डीय महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यज्ञाचार्य आचार्य पं० रामकृष्ण मिश्र (गुरु जी) होंगे। कलश यात्रा 31 दिसंबर 2021 को निकाली जायेगी।

यह भी पढ़ें - आखिर क्यों बदलना पड़ा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम ? नाम बदलने में माया अखिलेश भी कम नहीं

ज्योतिषाचार्य पं० पंकज जी वशिष्ठ द्वारा शनि भागवत कथा वाचन किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली भागवत कथा में शनि कथाओं को प्रस्तुत किया जाएगा तथा प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शनि महायज्ञ किया जायेगा।  भागवत कथा एवं महायज्ञ महोत्सव में झाँसी एवं अन्य जगहों से यजमान सम्मिलित होकर कथा का श्रवण करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजकोे ने सभी शनि भक्तों से निवेदन किया है कि श्री शनि भागवत कथा एवं महायज्ञ महोत्सव में आकर कथा का श्रवण कर श्री शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री शनि भागवत कथा का प्रसारण बुंदेलखंड न्यूज़ पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें - झाँसी में रन फॉर मणिकर्णिका मैराथन में अपने हक को लड़ी लड़कियां

यह भी पढ़ें - कानपुर मेट्रो में सफर करने को हर उम्र के लोगों में दिखी उत्सुकता, पहले दिन जमकर बिके टिकट

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2