यातायात जागरूकता माह में 15569 वाहनों का चालान कर एक करोड़ 81 लाख राजस्व वसूला

जनपद में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह नवंबर में पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों प्रमुख चौराहों और विद्यालयों में...

यातायात जागरूकता माह में 15569 वाहनों का चालान कर एक करोड़ 81 लाख राजस्व वसूला

जनपद में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह नवंबर में पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों प्रमुख चौराहों और विद्यालयों में जहां जागरूकता अभियान चलाया। वही यातायात नियमों का पालन न करने पर 15569 वाहनों के चालान कर एक करोड़ 81 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने तथा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात माह नवम्बर के तहत सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - धूमधाम से निकली श्रीराम जी की बारात, बारात में दिखी बुंदेली नृत्य अखाड़ा की धूम

जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी यातायात सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। 1 नवम्बर से प्रारम्भ इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों, विद्यालयों, प्रमुख मार्गों, चौराहों आदि पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को जागरुक किया जा रहा है । अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज बांदा, आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, सेंट मैरी स्कूल, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सेंट जार्ज स्कूल, भगवती प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज सहित कुल नौ विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें - खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में रानी झांसी लक्ष्मीबाई व नवाब बाँदा सहित 1857 क्रांति के महानायकों की जायेगी याद

जहां छात्र छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने आस पास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने को बताने के लिए जागरुक किया गया। अभियान में बस स्टैण्ड, ऑटो स्टैण्ड सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख मार्गों पर चेकिंग लगाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनने तथा ओवरस्पीड में वाहन न चलाने के लिए जागरुक किया गया। लोगों को पोस्टर, पम्प्लेट वितरित कर तथा आडियो हेलर के माध्यम से भी जागरुक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - झांसी नगर निगम की सड़कों के निर्माण में होगा प्लास्टिक का उपयोग

अभियान के क्रम में अब तक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले 100 लोगों को हेलमेट वितरित किए गए तथा 217 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये गए। यातायात नियमों का पालन न करने पर 1 नवम्बर 2022 से अब तक 15569 वाहनों का चालान करते हुए 1 करोड़ 81 लाख 2 हजार 3 सौ रुपये का जुर्माना किया गया तथा 22 वाहन सीज किए गए हैं। यातायात नियमों का पालन न करने वाले 28 पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गये हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0