एक बार फिर धर्म नगरी चित्रकूट हुई शर्मसार, दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, बेहोशी हालत में रामघाट में मिली

उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। अभी लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों के साथ में गैंगरेप..

Sep 17, 2022 - 01:47
Sep 17, 2022 - 02:44
 0  6
एक बार फिर धर्म नगरी चित्रकूट हुई शर्मसार, दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, बेहोशी हालत में रामघाट में मिली

उत्तर प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। अभी  लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनों के साथ में गैंगरेप और हत्या का मामला ठंडा नहीं हुआ कि धर्म नगरी चित्रकूट में शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां घर में अपने मां के साथ सो रही 13 वर्षीय किशोरी को आरोपी सोते हुए उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। गैंग रेप करने वालों की संख्या तीन बताई जा रही है। जिन्होंने गैंगरेप के बाद बेहोशी हालत में लड़की को रामघाट में फेंक दिया। लड़की जिस हालत में मिली है उससे लगता है कि दरिंदों ने उसके साथ घिनौनी दरिन्दगी की है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : युवती के साथ दरिंदगी करने वालों के घरों में बुलडोजर चला

घटना कर्वी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी मेरे बगल में सो रही थी। रात को कब गायब हो गई। मुझे पता नहीं चला रात में जब लगभग 2 बजे नींद खुली तो लड़की बिस्तर में नहीं थी।इसके बाद मैंने घटना की जानकारी पति को दी और फिर उसकी खोज की की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आज चित्रकूट के रामघाट में वह बेहोशी हालत में पाई गई। मां ने बताया कि उसकी हालत देखकर लगता है कि उसके साथ बुरा काम किया गया है।

इसी तरह पीड़िता के पिता ने भी बताया कि मेरी लड़की के साथ दरिंदगी की गई है। बेटी ने बताया है कि उसे गांव का एक लड़का राजापुर ले गया था। वहां तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद वह लोग उसे रामघाट में छोड़ गए हैं। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान ने घटना को शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपराधियों ने उसके साथ दरिंदगी करके उसे बेहोशी हालत में छोड़ा है।

यह भी पढ़ें - बांदा : बजाज, हीरो, डिलक्स, पैशन प्रो समेत चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलों के साथ एक गिरफ्तार

उससे लगता है कि उन्हें अब किसी का खौफ नहीं है। विधायक ने कहा कि चित्रकूट में इस समय हत्या और बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हो गया है। पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ग्राम प्रधान ने भी बताया कि मुझे रात में ही परिजनों ने लड़की के गायब होने की सूचना दी थी। प्रधान के मुताबिक लड़की की जो हालत है उससे पता चलता है कि उसके साथ  दरिंदों ने बड़ी बेरहमी से कुकर्म किया है।

शरीर में कई जगह उसके चोट के निशान मिले हैं। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि परिजनों द्वारा रात में ही लड़की के गायब होने की सूचना दी गई थी। जिससे पुलिस लड़की की खोजबीन में जुटी थी। आज बेहोशी हालत में रामघाट में मिली है। होश आने पर पूछताछ में उसने गांव के एक लड़के नाम बताया है।  इसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर के कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : एक मुर्दे ने पीडब्लूडी में कई साल की नौकरी, ले रहा अब पेंशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 3
Wow Wow 2