हमीरपुर : युवती के साथ दरिंदगी करने वालों के घरों में बुलडोजर चला

बीते माह मुख्यालय के सिटी फारेस्ट में साथी युवक के साथ घूमने पहुंची युवती के साथ दरिंदगी करने वालों के घर शुक्रवार को प्रशासन का..

Sep 16, 2022 - 09:27
Sep 16, 2022 - 09:28
 0  4
हमीरपुर : युवती के साथ दरिंदगी करने वालों के घरों में बुलडोजर चला

बीते माह मुख्यालय के सिटी फारेस्ट में साथी युवक के साथ घूमने पहुंची युवती के साथ दरिंदगी करने वालों के घर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जैसे ही पुलिस टीम बुलडोजर लेकर आरोपितों के दरवाजे पहुंची पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया। लोग छतों में चढ़कर इस कार्रवाई को देखते रहे। नगर पालिका की टीम ने आरोपितों के यहां कुछ दिन पूर्व सर्वे किया था और जो घरों का जो हिस्सा अवैध बना था, इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी थी। जिसके आधार पर शुक्रवार को सीओ सदर, कोतवाल व नगर पालिका ईओ अनुपम शुक्ला अपनी टीम के साथ दरिंदों के घरों में पहुंचे और एक के बाद एक घर में अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी के घर में बुलडोजर चला तो कहीं हथौड़े की मार से अवैध निर्माण ढहाया गया।

यह भी पढ़ें - बांदा : बजाज, हीरो, डिलक्स, पैशन प्रो समेत चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलों के साथ एक गिरफ्तार

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि सिटी फारेस्ट की घटना के सभी आरोपितों की अचल संपत्ति का सर्वे नगर पालिका की टीम द्वारा किया गया जिसमें छह आरोपित कन्हैया शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, फजल पुत्र शकील, दानिश पुत्र शहजाद, बाबा जान पुत्र मुन्नालाल, लखन खंगार पुत्र राजू खंगार, अरविंद उर्फ कमल निषाद पुत्र मनीराम का हिस्सा सरकारी जमीन में अतिक्रमण की श्रेणी में पाया गया। जिसे ध्वस्त कराया गया।

जिन मोहल्लों में बुलडोजर गरजा, वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं महिलाएं व युवतियां छतों के ऊपर चढ़कर इस कार्रवाई को देखती नजर आई। इतना ही नहीं तमाम युवतियों व महिलाएं ने गरजते हुए बुलडोजर की वीडियो भी छतों से बनाईं।इस कार्रवाई में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। इसे देखते हुए कोतवाल दुर्गविजय सिंह के साथ एसआइ मनोज पांडेय, राजेश सिंह, नीरज कुमार समेत करीब 25 सिपाही मुस्तैद दिखे। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : एक मुर्दे ने पीडब्लूडी में कई साल की नौकरी, ले रहा अब पेंशन

यह भी पढ़ें - बांदा : नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2