मुख्यमंत्री की उपचुनाव बैठक से ओमप्रकाश राजभर को रखा गया दूर

उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ...

Jul 2, 2024 - 01:01
Jul 2, 2024 - 01:04
 0  1
मुख्यमंत्री की उपचुनाव बैठक से ओमप्रकाश राजभर को रखा गया दूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में दस विधानसभा पर 16 मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने लगाया। उपचुनाव को लेकर हुई बैठक में तमाम मंत्रियों को देखा गया लेकिन ओमप्रकाश राजभर को इस महत्वपूर्ण बैठक से दूर रखा गया।

यह भी पढ़े : बांदा समेत उप्र के 48 जनपदों में मेघ गर्जन,आकाशीय बिजली,तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम के पेपर लीक मामले में नाम आने के बाद से पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर चुप है। बेदी राम पर चुप्पी को ही मुख्यमंत्री के चुनावी बैठक से उन्हें दूर रखने का कारण बताया जा रहा है। इससे पहले बेदी राम की पैरवी लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह से ओमप्रकाश राजभर मिले थे। राजभर ने बेदी राम को बचाने की गुहार लगायी थी।

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड में रोजगार की होगी भरमार, 338 निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित हो। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी है और अच्छे छवि वाले अपने मंत्रियों को एक-एक सीट पर मंथन और फोकस रखने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इस बैठक से दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को भी दूर रखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0