झांसी रेल मंडल में यात्री सुविधाओं को लेकर नई पहल
झांसी रेल मंडल के यात्रियों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 28 जुलाई से मंडल के अंतर्गत...

28 जुलाई से झांसी रेल मंडल में मेमू ट्रेनों की होगी शुरुआत
ललितपुर, महोबा और खजुराहो के यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफा
झांसी। झांसी रेल मंडल के यात्रियों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 28 जुलाई से मंडल के अंतर्गत ललितपुर, महोबा और खजुराहो के बीच नई मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इन ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़े : केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए वार्षिक अवकाश की नई व्यवस्था की घोषणा
नई मेमू ट्रेनें निम्नलिखित रूटों पर संचालित होंगी:
-
ललितपुर से खजुराहो (नया ट्रेन नंबर: 64648)
-
खजुराहो से ललितपुर (नया ट्रेन नंबर: 64647)
-
महोबा से खजुराहो (नया ट्रेन नंबर: 64649)
-
खजुराहो से महोबा (नया ट्रेन नंबर: 64650)
बताया गया है कि प्रत्येक मेमू ट्रेन में आठ कोच होंगे, जिनमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कोचों में स्टेशन की जानकारी डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से और स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली से दी जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन की अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ यात्रियों को सुलभ, तेज और सस्ती परिवहन सेवा मिलेगी, बल्कि पर्यटन स्थलों जैसे खजुराहो तक पहुंचना भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। यह पहल क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई दिशा दे सकती है।
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की विशेष चर्चा, बुंदेलखंड के किलों को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन को लगेंगे पंख
रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से इन नई सेवाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?






