नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल : रमेश पोखरियाल निशंक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कहा कि मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल बेमिसाल..

Jun 2, 2023 - 22:54
Jun 2, 2023 - 22:55
 0  8
नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल : रमेश पोखरियाल निशंक

-पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने मोदी-योेगी सरकार की गिनाई अनगिनत उपलब्धियां

चित्रकूट, 
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कहा कि मोदी सरकार के नौ साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकारों से कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो चुके हैं। नौ सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। देश के सभी नागरिक अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अभिनव प्रयोगःनालों में बहकर जाने वाले कचरे को एक स्थान इस तरह रोक लिया जायेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में सरकार ने वंचित, शोषित लोगों को न सिर्फ मुख्य धारा से जोड़ा, बल्कि सशक्तिकरण भी किया। दुनिया के बडे़-बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है।

पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल में नौ प्रमुख आधार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढइच्छा शक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय तथा सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास रहा है।

यह भी पढ़ें-  बांदा: गवर्नमेंट लाइब्रेरी प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान बनी,36 हजार बुक्स का भंडार

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला प्रभारी देवेश कोरी, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला, कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, चित्रकूट इण्टर कॉलिज के प्रधानाचार्य डाॅ. रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बांदाः अपह्त किशोरी का इस शहर में किराए के मकान पर 14 दिन तक हुआ दुष्कर्म

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.