हमीरपुर/महोबा के पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बुंदेलखंड में राजनीति की धुरी कहे जाने वाले पूर्व सांसद व महोबा सदर से पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया का रविवार तड़के ह्रदयगति..

Oct 11, 2021 - 02:44
Oct 11, 2021 - 02:47
 0  7
हमीरपुर/महोबा के पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का निधन..
  • हृदय गति रुकने से राजनारायण बुधौलिया का निधन, रज्जू महाराज के नाम से थी पहचान

बुंदेलखंड में राजनीति की धुरी कहे जाने वाले पूर्व सांसद व महोबा सदर से पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया का रविवार तड़के ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : सीवर टैंक की शटरिंग खोलने को नीचे उतरे दो लोगों की जहरीली गैस से मौत

राठ के भटियाना मोहल्ला निवासी पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का जन्म 10 अप्रैल 1961 में हुआ था। बचपन से ही दबंग व न्यायप्रिय स्वभाव से चर्चा में रहे। इनके पिता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ.गनेशीलाल बुधौलिया साहित्यकार व शिक्षाविद थे। राजनारायण बुधौलिया ने राजनीति की शुरुआत सन 1990 से की। तब उन्हें अधिवक्ता संघ राठ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।

1993 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी धूराम चौधरी से मामूली अंतर से चुनाव हार गए। 1996 में सपा से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। 1998 व 1999 में भी लोकसभा व 2002 में मौदहा विधानसभा के चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। चुनाव में लगातार हार के बावजूद वह बुंदेलखंड में किंग मेकर की भूमिका में उभरकर आए।

यह भी पढ़ें - 2022 में जीत सुनिश्चित करने को संगठन - सरकार ने जनप्रतिनिधियों संग किया मंथन

माना जाता रहा है कि जिस पर उन्होंने हाथ रख दिया उसे चुनाव में जीत मिलना निश्चित है। लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। 2012 में बसपा से महोबा सदर से विधायकी का चुनाव जीता। वर्ष 2018 में नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर अपने छोटे भाई श्रीनिवास बुधौलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया का निधन..

वर्तमान में वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य थे। निधन की खबर सुनते ही घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को व्यवस्थित करने में यातायात पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शोक में नगर का पूरा बाजार व सभी प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि, राजनैतिक व गैर राजनैतिक हजारों लोगों ने मोक्ष धाम पहुंच कर अंतिम दर्शन किए।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर में डेंगू की चपेट में आए दरोगा समेत चार लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक राजनारायण बुधौलिया उर्फ रज्जू महाराज जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया कि बुंदेलखंड के गौरव पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों सहित उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें - अब 'एक्शन हीरो' के रूप में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1