मप्र: लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की वर्चुअल बैठक रविवार को

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में रविवार, 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय...

मप्र: लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की वर्चुअल बैठक रविवार को

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में रविवार, 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सेंट्रल वॉर रूम में प्रदेश के विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से जुड़कर जूम के माध्यम से बैठक आहूत की गई है।

यह भी पढ़े : युवा मोर्चा ने प्रेसवार्ता कर युवा चौपाल अभियान कार्यक्रम की दी जानकारी

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : योगी सरकार की एएनटीएफ ने तोड़ी अवैध नशे के सौदागरों की कमर, 293 अरेस्ट

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों सहित विभिन्न स्तर के करीब 5000 पदाधिकारी जूम के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाये जाने पर चर्चा की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ फिर से होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0