List of important holidays in 2021 : उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित की 2021 की सार्वजनिक छुट्टियाँ

उत्तर प्रदेश सरकार ने नव वर्ष 2021 के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है, जिसके तहत सार्वजनिक और निर्बंधित अवकाश मिलाकर कुल 55 छुट्टियां होंगी..

Dec 11, 2020 - 12:37
Dec 11, 2020 - 13:16
 0  1
List of important holidays in 2021 : उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित की 2021 की सार्वजनिक छुट्टियाँ

उत्तर प्रदेश सरकार ने नव वर्ष 2021 के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है ,जिसके तहत सार्वजनिक और निर्बंधित अवकाश मिलाकर कुल 55 छुट्टियां होंगी।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में जल्द मेमू ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी, लीजिये पूरी जानकारी

इस बारे में सामान प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव द्वारा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यदि कोई पर्व त्यौहार राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों की जन्मतिथि एक साथ एक तिथि में होती है तो ऐसी दिशा में पृथक दिवस में सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जाएगा। बताया कि कुल सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 25 है जबकि निर्बंधित अवकाश की  संख्या 30 है।

वही गुरु गोविंद सिंह जयंती 20 जनवरी और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को बैंकों में अवकाश रहेगा जबकि बैंकों में वार्षिक लेखा बंदी 1 अप्रैल को होगी। घोषित किए गए सार्वजनिक अवकाश में 8 रविवार भी पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य से संबंधित गतिविधियों की एक झलक

निर्बंधित सूची में नववर्ष दिवस, मकर संक्रांति, जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस, बसंत पंचमी, हजरत ख्वाजा मुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, संत रविदास जयंती, शबे बरात, होली, ईस्टर सेटरडे, ईस्टर संडे महर्षि कश्यप महाराजा निषादराज जयंती, चेटीचंड चंद्रशेखर जयंती ,जमात अलविदा रमजान का अंतिम शुक्रवार, लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती, परशुराम जयंती, ईद उल फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम, विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी, चेहलम, महाराजा अग्रसेन जयंती, दशहरा ,महर्षि बाल्मीकि जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती ,नरक चतुर्दशी, छठ पूजा पर्व वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस एवं क्रिसमस शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.